Tuesday, October 20th, 2026

चेंबर चुनाव के लिए सदस्यों को भेजा गया अधिकृत सूचना पत्र

रायपुर
छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के लिए हस्ताक्षरयुक्त अधिकृत सूचना पत्र 16215 सदस्यों को गुरुवार को मुख्य डाकघर रायपुर के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा, चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते तथा कार्यालय सचिव शशिकांत गुप्ता ने वरिष्ठ पोस्टमास्टर जी.एस.पारधी को अधिकृत सूचना पत्र सौंपा।

गोलछा ने बताया कि चेम्बर चुनाव-2021 की चुनाव प्रक्रिया के तहत 4 फरवरी 2021 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन, 6 फरवरी को मतदाता सूची में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन शाम 5 बजे तक, 8 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रात: 11 बजे, 18 से 20 फरवरी तक नामांकन पत्र की प्राप्ति दोपहर 12 से 3 बजे तक, 18, 19, 20 एवं 22 फरवरी को नामांकन पत्र जमा दोपहर 3 से 5 बजे तक, 24 फरवरी को नामांकन पत्र जांच पश्चात प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 2 बजे, 25 फरवरी को प्राप्त आपत्तियां दोपहर 12 से 3 बजे तक,आपत्तियों का निराकरण उसी दिन शाम 4 से 6 बजे तक, 27 फरवरी को नामांकन पत्र वापसी प्रात: 11 से 2 बजे तक, नाम वापसी पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे, 1 मार्च को पैनल द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जमा करने का समय शाम 4 बजे तक, 2 मार्च को चुनाव चिन्ह का आबंटन एवं प्रकाशन दोपहर 2 बजे होगा।

 

#चेंबर चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय